फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman filed a case of robbery and misdeed against nine people In Etah

हैवानियत की इंतहा: महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, नौ लोगों ने तीन दिन तक जंजीर से बांधकर किया दुष्कर्म; काटे बाल

Sat, 31 May 2025 07:26 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 31 May 2025 07:26 PM IST
सार

एटा जिले में एक महिला के साथ बर्बरता की गई। महिला ने नौ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
woman filed a case of robbery and misdeed against nine people In Etah
women crime demo

विस्तार

जलेसर थाने में एक महिला ने रेजुआ निवासी भानू यादव सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने आगरा ले जाकर उसे बंधक बनाया। इसके बाद नकदी, मोबाइल फोन, कागजात छीनकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बाल काटकर निर्वस्त्र घुमाने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर संचालिका है। पति किसी दूसरी महिला के साथ गुरुग्राम में रहता है। इस वजह से वह मायके में रह रही है। एक व्यक्ति जरूरत पर उसकी आर्थिक मदद कर देता है। इस बात से उसका भाई भानू यादव नाराज रहता है।

विज्ञापन

आंगन में निर्वस्त्र कर पीटा
महिला ने बताया कि 21 मई को कस्बा के निधौली चौराहे के पास एक दुकान से सामान खरीदने जा रही थी, तभी रास्ते में भानू यादव, चित्रांश और हरिनंदन ने रोक लिया। इनके हाथ में लाठी-डंडे और बंदूक थी। इन लोगों ने डराया-धमकाया और गाड़ी में डाल लिया। अपने घर ले जाकर आंगन में पटक दिया और दरवाजा बंद करके नग्न कर पीटने लगे। वहां इनके साथ राजकुमारी और ओमा देवी भी शामिल हो गईं।

सिर, भौंह के बाल काट दिए
आरोप है कि इन लोगों ने सिर, भौंह के बाल काट दिए। आंगन में निर्वस्त्र कर घुमाया, बाहर भी ऐसा करने की कोशिश की। चिल्लाने पर एक गाड़ी में डालकर आगरा के दयालबाग के पास कहीं ले गए। हरिनंदन, चित्रांश और भानू यादव ने चार अन्य लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर जंजीर से बांध दिया और 24 मई तक सामूहिक दुष्कर्म किया। 25 मई की रात को लगभग दो बजे किसी तरह से छूटकर दयालबाग पुलिस चौकी पर पहुंची। पुलिस के साथ घटनास्थल पर गई, लेकिन अत्यधिक भय की वजह से मकान नहीं पहचान सकी। पुलिसकर्मियों ने 300 रुपये देकर घर के लिए बैठाया।

'काटकर हजारा नहर में फेंक देंगे'
आरोप है कि आरोपियों ने दो मोबाइल फोन, 5000 रुपये, चांदी की बिछिया और आधार व पैन कार्ड सहित सभी जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए। धमकी दी कि जलेसर में दिखाई दी तो काटकर हजारा नहर में फेंक देंगे। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed