{"_id":"68264b9ebcca226451059edd","slug":"woman-fell-into-canal-while-taking-selfie-missing-kasganj-news-c-175-1-agr1054-131960-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: सेल्फी लेते समय हजारा नहर में गिर गई महिला, पानी के तेज बहाव में हुई गुम...सुराग तक नहीं लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: सेल्फी लेते समय हजारा नहर में गिर गई महिला, पानी के तेज बहाव में हुई गुम...सुराग तक नहीं लगा
Fri, 16 May 2025 03:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 16 May 2025 03:47 PM IST
सार
पति के साथ आई महिला नदरई हजारा नहर पर सेल्फी ले रही थी। उसी समय पैर फिसला और वो नहर में जा गिरी। पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक लोग आए, वो पानी के तेज बहाव में गुम हो गई।
विज्ञापन
नहर
विस्तार
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नदरई हजारा नहर में बृहस्पतिवार को देर शाम सेल्फी लेते समय 30 वर्षीय महिला नहर में गिरकर लापता हो गई। वह पति व दो बच्चों के साथ पिकनिक स्थल पर घूमने लिए आई थी। पुलिस पीएसी व स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे तलाश कर रही है।
जनपद बदायूं कोतवाली बिल्सी निवासी सहाने आलम बृहस्पतिवार को पत्नी शबाना और दो बच्चों के साथ कार में सवार होकर नदरई हजारा नहर पिकनिक स्थल पर घूमने के लिए आया था। उसके पति ने बताया कि इसी दौरान शाम 7:15 बजे नहर पर सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया। उसके शरीर का संतुलन बिगड़ने के बाद वह नहर में गिरकर पानी में लापता हो गई।
पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग उसकी ओर दौड़ पड़े। महिला के नहर में डूबने की सूचना लोगाें ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के डूबने की जानकारी पति व अन्य लोगाें से की। पुलिस ने पीएसी व स्थानीय गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश के प्रयास शुरु कर दिए है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि सेल्फी लेते समय महिला नहर में डूबकर लापता हुई है। उसके तलाश के प्रयास किए जा रहे है।