फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies under suspicious circumstances, dowry murder report filed

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Oct 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, dowry murder report filed
बरहन। थाना क्षेत्र के गांव बैनई में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरहन बहादुर सिंह के मुताबिक गांव बैनई निवासी जगमोहन का विवाह थाना खंदौली के गांव बगल घूंसा निवासी हरीशंकर की बेटी आरती(24) के साथ 2013 में हुआ था। दोनों के एक बेटी और एक बेटा है। बुधवार रात आरती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

मृतका के भाई गोविंद सिंह ने मृतका की सास रचना, ससुर सुखवीर सिंह, देवर नरेंद्र, जेठानी पूजा, पति जगमोहन, जेठ जीतू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। दहेज के लिए ही हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोविंद की दूसरी बहन पूजा की जगमोहन के बड़े भाई से शादी हुई थी। तहरीर में पूजा का भी नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed