{"_id":"623b840a54f8990b6a788180","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-allegation-of-dowry-death-agra-news-agr52800604","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेजहत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेजहत्या का आरोप
विज्ञापन
पिनाहट। थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव कांकर में बुधवार की सुबह विवाहिता राखी (25) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घर से ससुराल के लोग फरार हैं। मायकेवालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
बाह के विक्रमपुर गांव निवासी जसराम सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी राखी की शादी एक साल पूर्व कांकर गांव के पुष्पेंद्र से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए राखी को परेशान करने लगे थे। बताया कि दहेज के लिए ही उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया है।
सूचना पर सीओ पिनाहट दिनेश कुमार और पिढ़ौरा थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष पिढौरा अनिल कुमार ने बताया कि मायकेवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।