फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies during treatment in private hospital

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत

Fri, 04 Feb 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment in private hospital
मैनपुरी। शहर के आगरा बाईपास रोड, करहल चौराहा के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजन ने निजी अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गाडीवार निवासी जितेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 36 वर्षीय पत्नी रिंकी की एक फरवरी को तबियत खराब हुई। वह रिंकी को लेकर थाना कोतवाली क्षेत्र में करहल चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में गए। यहां अस्पताल संचालक ने कहा कि रिंकी के पेट में चार माह का बच्चा है जो खराब हो गया है। इन्हें भर्ती कराना होगा।
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि अस्पताल संचालक के कहने पर उसने अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोप लगाया कि अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है इसकी उन्हें जानकारी नहीं दी गई। नर्सें ही उसकी पत्नी का उपचार करती रहीं। दो फरवरी की रात करीब 12 बजे रिंकी की हालत खराब हुई तो उससे कहा गया कि उनके यहां कोई डॉक्टर नहीं है उसे महिला अस्पताल ले जाएं। जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए करहल चौराहा स्थित निजी अस्पताल के संचालक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed