{"_id":"5f6c2df48ebc3e73393bffff","slug":"woman-dies-due-to-lack-of-treatment-ambulance-driver-run-in-agra-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मरीज को तीन घंटे तक आगरा की सड़कों पर घुमाता रहा एंबुलेंस चालक, प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज को तीन घंटे तक आगरा की सड़कों पर घुमाता रहा एंबुलेंस चालक, प्रसूता की मौत
Fri, 25 Sep 2020 12:56 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:56 AM IST
सार
- महिला की मौत होते ही चालक एम्बुलेंस छोड़कर भागने लगा तो परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस चालक को पकड़ लिया और उसे थाना लोहामंडी ले गयी।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी निवासी कुलदीप की पत्नी पूनम की गंभीर हालत होने के बावजूद एंबुलेंस चालक उसे अस्पताल ले जाने के जगह तीन घंटे तक आगरा की सड़कों पर घुमाता रहा। इस कारण पूनम की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बुला लिया।
तहरीर न मिलने का बहाना बनाकर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने उससे पूनम को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहा था। आरोप है कि चालक पूनम को उस अस्पताल में ले जाना चाहता था, जहां उसे कमीशन मिल सके।
ये भी पढ़ें- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालयः बीए तृतीय वर्ष की हिंदी साहित्य की परीक्षा निरस्त, ये है वजह
विज्ञापन
पूनम को पांच दिन पहले डिलीवरी के लिए आगरा के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले पूनम ने एक बच्चे को जन्म दिया था लेकिन जन्म के बाद ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पूनम की तबीयत भी बिगड़ने लगी।

तीन घंटे तक सड़कों पर दौड़ता रहा एंबुलेंस
बुधवार को सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया। परिजनों ने एक एंबुलेंस किराए पर ली। दोपहर में महिला को एंबुलेंस से सैफई ले जाने के लिए निकले लेकिन एंबुलेंस चालक सैफई जाने के बजाय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घुमाता हुआ वापस आगरा ले गया।
कुलदीप ने बताया कि चालक तीन घंटे तक सड़क पर एंबुलेंस दौड़ाता रहा। वह जब एमजी रोड पर पहुंचा तब उससे पूछा कि वह सैफई क्यों नहीं गया। इस बीच पूनम की तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। एंबुलेंस चालक शव को एंबुलेंस से उतारने लगा। यह देख कुलदीप ने यूपी 112 पर फोन कर दिया।
पुलिस आने पर चालक को लोहामंडी थाना ले गई। कुलदीप ने पुलिस से कहा कि आगरा में डग्गेमार एंबुलेंस वालों का गिरोह सक्रिय है जो अस्पताल संचालकों से कमीशन लेकर मरीज ले जाता है। यह उसी गिरोह का सदस्य लगता है। यह कहकर कुलदीप चला गया।

दूसरी एंबुलेंस में ले गया शव
कुलदीप का रो रोकर बुरा हाल था। उसने लोहामंडी थाना में पुलिस की मदद से दूसरी एंबुलेंस मंगाई। इसमें पत्नी का शव लेकर मैनपुरी के लिए रवाना हो गया।
तहरीर नहीं मिली, इसलिए केस दर्ज नहीं किया
लोहामंडी थाना के प्रभारी संजीव त्यागी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। महिला केपरिजनों ने तहरीर नहीं दी, इसलिए इस मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।