{"_id":"63f8bf3df418ca3670061477","slug":"woman-dies-after-undergoing-stone-operation-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: पथरी का ऑपरेशन करवाने के बाद महिला की मौत, सामने आई बड़ी लापवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: पथरी का ऑपरेशन करवाने के बाद महिला की मौत, सामने आई बड़ी लापवाही
Fri, 24 Feb 2023 07:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:14 PM IST
सार
महिला ने दिसंबर 2022 में पित्त की थैली से पथरी निकालने का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
ऑपरेशन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एटा के थाना नयागांव क्षेत्र स्थित कस्बा सराय अगहत में संचालित एक क्लीनिक पर महिला की पित्त की थैली में मौजूद पथरी का ऑपरेशन दिसंबर 2022 में कराया गया था। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ती चली गई। शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई। गलत नस कटने से मौत होने का आरोप लगाते हुए पति ने क्लीनिक संचालक पर रिपोर्ट लिखाई है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव अल्लापुर निवासी अंगद सिंह की पत्नी रेनू देवी (30) की मौत हुई है। पति ने बताया कि दिसंबर 2022 में पत्नी के पेट में दर्द होने पर कस्बा सराय अगहत में क्लीनिक संचालक डॉ. आरिफ खान को दिखाया। बताया कि पित्त की थैली में पथरी है, इसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। ऑपरेशन किया तो तबीयत बिगड़ गई।
इसके बाद आगरा स्थित एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। यहां आराम नहीं मिला तो कई अन्य चिकित्सकों को विभिन्न अस्पतालों में दिखाकर उपचार कराया। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गलत नस कट गई है। अब जान बचाना मुश्किल है। इसके बाद कुछ दवाएं देकर घर ले जाने की सलाह दे दी। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के चलते गलत नस काट दी गई। इसकी वजह से पत्नी की मौत हुई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: मां ने प्रेमी संग मिलकर 12 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, मासूम को न मारते तो... थी कुछ ऐसी वजह