फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after tractor-trolley overturns in firozabad

फिरोजाबाद में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, नौ लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 23 Apr 2022 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 05:20 PM IST
सार

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग जसराना के गांव पलिया सलेमपुर गमी में जा रहे थे। एका थाना क्षेत्र के गांव नगला रते के समीप यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Woman dies after tractor-trolley overturns in firozabad
घायल युवक को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के गांव नगला रते के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मामूली रूप से घायल हुए लोगों को जसराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग जसराना के गांव नगला पलिया सलेमपुर गमी में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन


एका क्षेत्र के गांव दोरदा नगला धीर निवासी कांती देवी (50) की रिश्तेदारी जसराना थाना क्षेत्र के गांव पलिया सलेमपुर में है। गमी होने के कारण कांती देवी और उनके परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दोरदा नगला धीर से पलिया सलेमपुर जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 से 25 लोग थे। नगला रते के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में असुंतलित होकर पलट गई। 

विज्ञापन

हादसा होते ही मच गई चीख-पुकार

हादसा होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना भेज दिया। कांतीदेवी (50) की हालत गंभीर होने पर परिजन उनको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में केशकांती, मुन्नी देवी, राजबेटी, हरवेश, उमेश, बतासोदेवी, कमलेश, पप्पू घायल हुए हैं। इनकी हालत गंभीर होने पर उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार का कहना है कि महिला की मौत हुई है। करीब नौ लोग घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए फिरोजाबाद भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed