{"_id":"634d7324aaa32d26de18e257","slug":"woman-dies-after-delivery-in-illegal-hospital-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: झोलाछाप ने कराया प्रसव, बेटे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: झोलाछाप ने कराया प्रसव, बेटे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Mon, 17 Oct 2022 08:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Oct 2022 08:52 PM IST
सार
झोलाछाप के अवैध अस्पताल में प्रसव के महिला की मौत हो गई। घटना के बाद झोलाछाप स्टाफ के साथ फरार हो गई। मृतका के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मृतका रेनू का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ में झोलाछाप ने गर्भवती का प्रसव कराया, जिससे प्रसूता की जान चली गई। इसके बाद झोलाछाप अवैध अस्पताल बंद कर भाग गया। प्रसूता की मौत के बाद परिजन ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजन ने थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
खेरागढ़ के गांव चीत निवासी रूपकिशोर ने बताया कि उनकी गर्भवती पत्नी रेनू (22) नौ महीने गर्भ से थी। प्रसव पीड़ा होने पर झोलाछाप डॉली चाहर ने कम रुपयों में प्रसव कराने की बात कहते हुए रविवार को अपने अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
रेनू ने देर रात बेटे को दिया था जन्म
डॉली ने देर रात सामान्य प्रसव कराया। रेनू ने बेटे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद पत्नी की हालत खराब होने लगी। वह बोल भी नहीं पा रही थी। इस पर डॉली आई और बोली, इसे आगरा बड़े अस्पताल लेकर जाओ, इसकी तबियत बिगड़ रही है।
विज्ञापन
रूपकिशोर पत्नी को लेकर शहर के अस्पताल आया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत बताया। वापस खेरागढ़ पहुंचे तो अस्पताल बंद मिला। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।