फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after being hit by bike commotion ensues

आगरा न्यूज: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन; तीन घंटे तक हंगामा

Sun, 20 Sep 2026 09:15 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 20 Sep 2026 09:15 AM IST
सार

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर थाना बरहन पहुंचे। बाइक सवार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने आरोपी बाइक सवार को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Woman dies after being hit by bike commotion ensues
महिला की माैत पर हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव बैनई-खांडा मार्ग के किनारे बकरियां चरा रही गांव ठेकरी की महिला को तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठी युवती भी गिरकर चोटिल हो गई। जिसे महिलाओं ने पुलिस को सौंप दिया। जबकि बाइक लेकर चालक भाग निकला। बाइक चालक के खिलाफ नामजद प्राथमिक दर्ज नहीं करने और युवती को छोड़ दिए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने शव थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर बाइक चालक से साठ-गांठ कर लेने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान एसपी एत्मादपुर देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी बाइक सवार को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण थाने से हटे तथा शव को गांव ले गए। गांव ठेकरी निवासी नगीना (30) पत्नी नईम शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे खांडा वाले रजवाह की पटरी पर अन्य महिलाओं के साथ बकरियां चरा रही थीं। तभी एक मोटरसाइकिल (बुलेट) सवार ने नगीना को चपेट में ले लिया। बाइक नगीना के पेट के ऊपर से निकल गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बाइक की टक्कर से गिरी नगीना के पेट पर बाइक सवार ने जानबूझ कर बाइक चढ़ाई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन और ग्रामीण थाना बरहन पहुंचे। बाइक सवार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने आरोपी बाइक सवार को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदर्शन कर रहे बिना नेतृत्व वाले भड़काए हुए लोग थे, जिन्हें सही जानकारी नहीं थी। जब उन्हें तसल्ली से समझाया कि उनकी तहरीर पर ही अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तफ्तीश के आधार पर बाइक सवार का नाम पता कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तब सभी लोग मान गए और चले गए। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में लगी है। -देवेश सिंह, एसीपी एत्मादपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed