फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after being buried under a pile of mud

Agra News: मिट्टी के ढेर में दबकर महिला की मौत

Sun, 01 Mar 2026 09:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being buried under a pile of mud
फाइल फोटो मृतका रनिया स्रोत परिजन
फतेहाबाद। क्षेत्र के तालपुरा गांव में रविवार दोपहर जंगल में बकरी चराने गई एक महिला की मिट्टी के ढेर में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि तालपुरा निवासी रनिया (28) रविवार दोपहर 12 बजे जंगल में बकरी चराते समय मिट्टी के टीले के पास से गुजर रही थी। तभी अचानक ढेर भरभराकर गिरने से वह उसके नीचे दब गई। पास खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और मिट्टी हटाकर रनिया को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के दो पुत्री प्रीति (9), राखी (7) व तीन पुत्र मनीष (5), शिवकांत (3), मोहन (8 माह) हैं। एक वर्ष पहले सास की भी मौत हो चुकी थी। पति सोनीपत में काम करता है, जिससे ससुर रामभरोसी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पांच बच्चों के सिर उठा मां का साया
मृतका रनिया के पांच छोटे बच्चे मां की मृत्यु से अनजान हैं। वे अपने दादा रामभरोसी की गोद में रो रहे थे। बच्चे दादा से मां के बारे में पूछ रहे थे। बार-बार अपने दादा से एक ही बात कह रहे थे कि दादा मम्मी कहां गई है। आप क्यों रो रहे हैं। तभी दादा रामभरोसी रोते हुए बच्चों को सीने से लगा लेते हैं, दादा ने उन्हें बताया कि मां बकरी चराने गई है, वह जल्द लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल फोटो मृतका रनिया स्रोत परिजन

फाइल फोटो मृतका रनिया स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed