फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dies after abortion by private doctor

आशा वर्कर की शर्मनाक करतूत, गर्भवती महिला को ले गई प्राइवेट क्लीलिक और फिर...

Thu, 17 May 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 17 May 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
woman dies after abortion by private doctor
Demo Pic
यूपी के कासगंज जिले में जबरन गर्भपात कर देने से महिला की मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। आकोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुख्य चिकित्साअधिकारी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद उन्होंने जाम खोला। 

सिरसाबदन निवासी 28 वर्षीय ममता पत्नी बब्लू लगभग साढ़े छह माह की गर्भवती थी। कुछ दिक्कत होने पर परिवारीजन उसे बिड़ला महिला चिकित्सालय लेकर आए। 
 

जबरन किया गर्भपात

woman dies after abortion by private doctor
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
यहां उसे आशा राजकुमारी एवं स्वास्थ विभाग के कर्मी की पत्नी चंपा मिली। दोनों ने महिला को बर्गला दिया। इसके बाद वे उनको चकैया बस्ती क्षेत्र में संचालित क्लीनिक ले गई। 

क्लीनिक की संचालिका केसर जहां ने महिला के परिवारीजनों से 6000 रुपये लेने के बाद महिला को भर्ती कर लिया। उसने महिला का जबरन गर्भपात कर दिया। गुरुवार सुबह को महिला की तबियत बिगड़ने लगी। 

इसके बाद परिवारीजन उसे अन्य अस्पताल लेकर भटकते रहे, लेकिन महिला की हालत गंभीर देखते हुए बाहर ले जाने की सलाह दी गई। इस बीच महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किया हंगामा

महिला की मौत होते ही कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने महिला बिड़ला अस्पताल के बाहर महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ. रंगजी दुबे भी मौके पर आ गए। उन्होंने परिवारीजनों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

मृतका ममता के पहले से चार बच्चे हैं। उसका पति बब्लू मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। पत्नी की मौत से अब उसके सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी इन बच्चों के पालन पोषण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed