फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue fever symptoms death of a woman 25 new patients found

डेंगू बुखार अलर्ट: जानलेवा हो सकते हैं ऐसे लक्षण, एक महिला की मौत; 25 मिले नए मरीज

Sun, 27 Aug 2023 09:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 27 Aug 2023 09:57 AM IST
सार

मानसून के समय में कई तरह की बीमारियों का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। डेंगू ऐसी ही एक गंभीर बीमारी है। मच्छरों के कारण होने वाली इस बीमारी में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है, जो गंभीर स्थिति में मृत्यु का कारण भी बन सकती है।
 

विज्ञापन
Dengue fever symptoms death of a woman 25 new patients found
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कासगंज में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी पर रोक लगाने में विफल हो रहा है। गंजडुंडवारा की एक और डेंगू पीड़ित महिला की आगरा में मौत हो गई। जबकि डेंगू से संक्रमित 25 मरीज और सामने आ गए। मरीजों की मौत होने एवं लगातार डेंगू मरीजों के सामने आने से ग्रामीणों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


ग्राम अल्हेपुर निवासी महिला रमा देवी को पिछले 15 दिन से बुखार की शिकायत थी, जब काफी इलाज के बाद महिला ठीक नहीं हुई तो परिजन उसे आगरा ले गए, जहां महिला में डेंगू की पुष्टि हुई। महिला ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस गांव में अब तक पांच मौत हो चुकी हैं। इस गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 मरीजों के डेंगू मलेरिया के सैंपल लिए थे, जिसमें से 15 मरीजों मेें डेंगू की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


ग्राम बाहिदपुर में दो दिन पहले एक शिशु की बुखार से मौत हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के ने शुक्रवार को गांव में जाकर बीमारों की जांच की गई। टीम ने 30 सैंपल लिए। जिसमें से 7 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा सुजावलपुर में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। मैमडी की बुखार पीड़ित दो महिलाओं को परिजन आगरा ले गए। दोनों महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हो गई। इसके अलावा इन ग्रामों के काफी संख्या में मरीज आगरा, एटा, अलीगढ में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर अंकुश लगाने के लिए दवा का छिड़काव कराने का दावा कर रहा है। विभाग की टीमें दवा छिड़काव के नाम पर फागिग करा रही है। जबकि नियमानुसार जिन परिवारों में डेंगू का मरीज मिलता है उस परिवार के अलावा आसापास के घरों में डेंगू रोधी दवा का छिड़काव कराने का प्रावधान है।


सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि डेंगू से महिला की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। अल्हेपुर में टीम लगातार मरीजों का इलाज कर रही है। काफी संख्या में डेंगू मरीज सामने आए हैं।


डेंगू के संक्रमण में क्या लक्षण नजर आते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू के शुरुआती लक्षण फ्लू की तरह होते हैं, जिसके कारण अक्सर लोग इसे पहचान नहीं पाते हैं। आमतौर पर संक्रमित मच्छर के काटने के चार से 10 दिनों के बाद इसके लक्षण दिखने लगते हैं। डेंगू में तेज बुखार होता है, समय के साथ इसके लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते जाते हैं। डेंगू में लोगों को इस तरह के लक्षण भी हो सकते हैं।

सिरदर्द मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द
मतली- उल्टी आना, पेट की खराबी
आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द
त्वचा पर चकत्ते या लाल रंग के दाने निकलना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed