फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman died in suspicious circumstances

महिला की संदिग्ध परिस्थति में हुई मौत

Sun, 25 Apr 2021 05:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Woman died in suspicious circumstances
मृतका नीलम का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष की ओर से जहां हत्या का आरोप लगाया गया। वहीं पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती नीलम की शादी वर्ष 2007 में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शनिवार को मायके पक्ष के लोगों को जानकारी मिली कि पुत्री का शव घर में पड़ा हुआ है। जब परिजन गांव पहुंचे तो तख्त पर शव पड़ा हुआ था। वहीं ससुरालीजन घर पर नहीं थे। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोग जहां ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं शनिवार की रात हुई किसी घटना के बाद खुदकुशी की बात भी कही जा रही है। उधर थाना पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पैनल से पोस्टमार्टम की मांग की। प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव का रहने वाला एक युवक आया था घर
शनिवार को महिला के परिजन खेत पर गेंहू की मढ़ाई आदि के काम के लिए गए थे। इस बीच गांव का ही रहने वाला एक युवक घर पर आया था। इस बीच महिला का पति घर आया तो आरोपी भाग गया था। इस दौरान दंपती के बीच विवाद भी हुआ। इसके बाद महिला की हत्या हुई है या उसने खुदकुशी की है। इसके कारणों के बारे में पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed