फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman died in accsident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की हुई मौत

Sat, 13 Feb 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
woman died in accsident
करहल। करहल सैफई बाईपास पर शनिवार दोपहर एक बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उझियानी निवासी अजब सिंह राठौर शनिवार को किसी काम से बाइक से शहर जा रहे थे। उनके साथ 35 वर्षीय पत्नी रेखा देवी भी थीं। दोपहर में डेढ़ बजे सैफई करहल बाईपास मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे रेखा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अजब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मार्ग पर जमा भीड़ को हटाने के साथ ही घायल को अस्पताल भिजवाया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्राटा भरते हैं वाहन
स्थानीय लोगों ने बताया कि करहल-सैफई बाईपास पर कोई ब्रेकर नहीं हैं। इससे वहान फर्राटा भरते हैं। इसी के चलते आए दिन हादसे होते हैं। उन्होंने घटनास्थल पर ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed