फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman died during working

मशीन के पहिए के नीचे दबकर महिला की मौत, कोहराम

Thu, 27 Jan 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
woman died during working
गंजडुंडवारा। भट्ठे पर ईंट पाथते समय मशीन के नीचे आ जाने से महिला मजदूर की मौत हो गई। महिला की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अमांपुर के भाऊपुरा निवासी राजवती (38) पत्नी गीतम सिंह गंजडुंडवारा में गांव ढुलाई के निकट भट्ठे पर ईंट पाथ रही थीं। इसी बीच ट्रैक्टर में लगी ईंट के लिए तैयार करने वाली मशीन को हटाने के लिए चालक ने ट्रैक्टर को चालक ने बैक किया। इसी बीच महिला मशीन के पहिए के नीचे आ गई। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने चीखपुकार मचा दी। इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर को रोक लिया और महिला को बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की मौत होते ही वहां मौजूद महिला के अन्य परिजन चीत्कार करने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती अनूप कुमार भारती का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed