फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman died during delivery then such news given about newborn angry family created ruckus

UP: प्रसव के दौरान महिला की मौत, फिर नवजात को लेकर दी ऐसी खबर, गुस्से से आग बबूला हुए परिवार ने किया हंगामा

Fri, 01 Sep 2023 04:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 04:13 PM IST
सार

मथुरा में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत होने पर परिवार वालों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया। डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है।
 

विज्ञापन
Woman died during delivery then such news given about newborn angry family created ruckus
परिवार के लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के खंदौली-बलदेव रोड स्थित अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत से परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद चिकित्सकों ने जब ये बताया कि नवजात भी मृत पैदा हुआ है, तो गुस्से से आग बबूला हुए परिवार ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। परिवार के लोगों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

यहां का है मामला 

मामला बलदेवी थाना क्षेत्र के खंदौली-छाता मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल का है। गांव मघेरा की 22 वर्षीय तारा देवी पत्नी गौरव कुमार निवासी ओरनई बुर्ज, बलदेव को परिवार वालों ने प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही। परिवार ने सहमति दे दी। डॉक्टरों ने तारा देवी को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पुलिस का भद्दा मजाक: लापता पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाने पर पति से कहा- किसी यार संग गई होगी...तू दूसरी खोज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रसूता और नवजात दोनों की मौत 

डॉक्टर आईसीयू में लेकर पहुंचे। वहां से शाम पांच बजे करीब बताया गया कि तारा देवी की मौत हो गई। बच्चा भी मृत पैदा हुआ है। मृतका के पति गौरव कुमार ने बताया कि इससे ससुराल और मायका पक्ष के लोग नाराज हो गए। आरोप है कि डॉक्टरों ने लापरवाही बरती, जिससे तारा की जान गई। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमे की मांग को लेकर तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर बलदेव थाना संजय कुमार त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में अगर उपचार में लापरवाही की बात सामने आती है, तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बिस्तर पर शौहर की हैवानियत: सोते हुए किया घिनौना काम...दर्द में तड़पती रही पत्नी, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed