फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman death by truck crashed on Gwalior road in agra

दर्दनाक: ग्वालियर मार्ग पर गड्ढे ने ली महिला की जान, हादसा देख कांप गया लोगों का कलेजा

Mon, 13 Jan 2020 01:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
woman death by truck crashed on Gwalior road in agra
मृतक लक्ष्मी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ग्वालियर रोड पर नगला पद्मा के पास शनिवार रात को गड्ढे के कारण स्कूटर सहित महिला और युवक सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रक से कुचल जाने से महिला की मौत हो गई। स्कूटर चालक युवक भी घायल हो गया। महिला के घरवालों ने गड्ढे को हादसे की वजह बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दर्दनाक हादसे को देख लोगों का कलेजा कांप गया। 
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के नैनाना ब्राह्मण निवासी बंटी मजदूरी करता है। उसकी पत्नी लक्ष्मी (27) शनिवार रात को 11:30 बजे अपने परिचित गुम्मट निवासी अंकुश के साथ ग्वालियर रोड से उसके घर जा रही थी। अंकुश स्कूटर चला रहा था। 
विज्ञापन


नगला विधीचंद से नगला पद्मा तक सड़क पर तमाम गड्ढे हैं। नगला पद्मा के पास स्कूटर पानी भरे गड्ढे में चला गया। इससे लक्ष्मी सड़क पर गिर गई। लक्ष्मी पीछे से आते ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद जुटे लोग लक्ष्मी को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने पहन रखा था हेलमेट

हादसे में दूसरी तरफ गिरा अंकुश भी मामूली रूप से घायल हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि लक्ष्मी के घरवालों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में लिखकर दिया है कि गड्ढे में फंसने की वजह से ही लक्ष्मी सड़क पर गिरी।

सदर बाजार थाना के प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि स्कूटर चला रहे अंकुश और पीछे बैठी लक्ष्मी दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। लक्ष्मी का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आया। इस कारण हेलमेट टूट गया। सिर कुचला गया। इसी से जान गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि अंकुश और अन्य लोगों से बात की गई है, स्कूटर की रफ्तार भी सामान्य थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed