फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dead body found near National Highway-91 deep wound on back of head police engaged in investigation mainpuri

Mainpuri News: नेशनल हाईवे-91  के पास मिली महिला का लाश, सिर के पीछे गहरा घाव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 15 May 2022 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 May 2022 11:46 AM IST
सार

नेशनल हाईवे-91 के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
 

विज्ञापन
Woman dead body found near National Highway-91 deep wound on back of head police engaged in investigation mainpuri
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर में नेशनल हाईवे-91 से 100 मीटर अंदर की ओर अज्ञात महिला का शव मिला। रविवार सुबह जब ग्रामीण वहां से गुजरे तो उनकी नजर महिला की लाश पर पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के सिर के पीछे गहरा घाव मिला। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी  वजनदार वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन


मामले के अनुसार रविवार सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने लक्ष्मणपुर (करौंजीहार) लिंक मार्ग के किनारे नेशनल हाईवे-91 से लगभग 100 मीटर की दूरी पर शिव वीर के खेतों में एक अज्ञात महिला के शव को पड़ा देखा। मृतका की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष आंकी जा रही है, जो हल्के हरे रंग की साड़ी पहने हुए है। मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने शव को शिनाख्त के लिए चोटें नोट कर मोर्चरी पर रखवा दिया। 
विज्ञापन


अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि किसी समय हत्या कर शव यहां फेंका गया है। महिला के सिर के पीछे किसी भारी वस्तु को मारकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed