फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dead body found hanging on noose maternal side accused of murder Firozabad crime news

Firozabad News: फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 01 Sep 2022 07:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 07:02 PM IST
सार

कोतवाल आजाद पाल सिंह ने मायके पक्ष को समझाया और कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन ने बताया कि महिला का पति ट्रक चालक की नौकरी करता है।

विज्ञापन
Woman dead body found hanging on noose maternal side accused of murder Firozabad crime news
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद में थाना जसराना के गांव अकबरपुर कुतकपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर एक महिला की फंदे पर लटकने से मौत हो गई।  वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर कोतवाली से फोर्स मौके पर पहुंचा और परिजन को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

2019 में हुई थी शादी 

थाना बागवाला एटा के गांव फेरी जलालपुर निवासी हेमराज की पुत्री सीता (28) की शादी 2019 में थाना जसराना के गांव अकबरपुर कुतकपुर निवासी ललित कुमार के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर महिला की फंदे पर लटकने से मौत होने के बाद परिजन ने शव को उतारकर पुलिस को सूचना दी। वहीं जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी गांव में पहुंच गए और हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन

ट्रक चलाता है पति 

कोतवाल आजाद पाल सिंह ने मायके पक्ष को समझाया और कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन ने बताया कि महिला का पति ट्रक चालक की नौकरी करता है। घर पर सास ससुर थे। महिला का एक डेढ़ वर्ष का बच्चा है। कोतवाल आजाद पाल सिंह ने कहा फांसी पर लटकने से महिला की मौत हुई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed