फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman create ruckus over molestation at ADA office in agra

सरकारी दफ्तर में छेड़छाड़: खूबसूरती की तारीफ करते हुए अफसर ने पकड़ा महिला कर्मचारी का हाथ, हंगामा

Wed, 07 Jul 2021 09:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
woman create ruckus over molestation at ADA office in agra
सांकेतिक तस्वीर

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में मंगलवार को महिला लिपिक से छेड़छाड़ पर हंगामा हो गया। वित्त विभाग की लिपिक ने वित्त नियंत्रक सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर खलबली मचा दी। छेड़छाड़ होने पर पीड़िता की मां और उसके परिवार के सदस्य प्राधिकरण में पहुंच गए। 

विज्ञापन


उन्होंने वित्त नियंत्रक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने वित्त नियंत्रक के खिलाफ थाना लोहामंडी तहरीर दी है। हंगामे के बीच वित्त नियंत्रक ऑफिस से गायब हो गए। एडीए सचिव ने इस मामले में आरोपों की जांच के लिए 8 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।
विज्ञापन


साल 2015 में मृतक आश्रित कोटे में लिपिक पद पर महिला कर्मचारी को तैनाती मिली। दो माह पहले मुख्यालय से उसका तबादला वित्त नियंत्रक सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी के कार्यालय में हुआ। पीड़िता की शिकायत है कि सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी उसे बार-बार कमरे में बुलाकर उसकी खूबसूरती की तारीफ करते तो कभी छूने की कोशिश करते। फोन पर मैसेज भी किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का हाथ पकड़कर चूमा
मंगलवार को वित्त नियंत्रक ने उसका हाथ पकड़कर चूम लिया और पीड़िता के चेहरे पर लगे मास्क को उतारने की भी कोशिश की। महिला कर्मचारी ने इस पर विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। फोन पर मां और भाई से शिकायत के बाद साथी कर्मचारियों को जानकारी दी। 

इसके बाद शाम तक एडीए में परिजनों ने वित्त नियंत्रक कार्यालय में खरी खोटी सुनाई। हंगामे पर सचिव राजेंद्र त्रिपाठी, ओएसडी गरिमा सिंह पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पीड़िता की बात सुनी। परिजनों के साथ पीड़िता ने आरोपी वित्त नियंत्रक के खिलाफ लोहामंडी थाने में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

महिला ठेकेदार ने आरोपों पर किया हंगामा
इस घटना पर एडीए की महिला ठेकेदार सीमा भदौरिया ने भी हंगामा किया और एडीए अधिकारियों पर महिलाओं से अभद्रता, दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। हाल में ही सीमा भदौरिया का रजिस्ट्रेशन एडीए ने निरस्त करने के साथ फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया था।

सभी आरोप गलत हैं- वित्त नियंत्रक
एडीए वित्त नियंत्रक सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी ने कहा कि महिला कर्मचारी के सभी आरोप गलत हैं। उन्हें कोई गलतफहमी हुई है। मैंने उसके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है। उसके परिवार के सदस्यों को समझाने प्रयास किया है। वह इस तरह के आरोप क्यों लगा रही है यह वही जाने। 

दो दिन में आ जाएगी जांच रिपोर्ट
एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि महिला कर्मचारी ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जाएगी। विशाखा समिति की सिफारिशों के तहत जांच समिति की गठन किया जा रहा है। दो दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। तहरीर पर पुलिस जांच करेगी। 

आठ सदस्यीय जांच कमेटी करेगी जांच
एडीए उपाध्यक्ष के आदेश पर सचिव की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है जो आरोपों की जांच करेगी। इसमें ओएसडी गरिमा सिंह सह अध्यक्ष, रुचि सिंह, मंजूषा गुलाटी, चंद्रा सक्सेना, गीता रानी, सत्यराम और संयुक्त सचिव सदस्य होंगे। यह कमेटी दो दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed