फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman consumed poisonous substance over dispute over watching wedding video

Agra News: शादी का वीडियो देखने के विवाद में महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ

Thu, 30 May 2024 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Woman consumed poisonous substance over dispute over watching wedding video
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य कोतवाली क्षेत्र के गांव बढौला में शादी का वीडियो देखने को लेकर मंगलवार की रात में दंपती में विवाद हो गया। इसके चलते पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।क्षेत्र के ग्राम बढौला निवासी अरुण कुमार अपने घर पर रात के समय अपनी शादी का वीडियो देख रहा था। उसने वीडियो देखने के लिए सोती हुई पत्नी रचना को जगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों में आपस में विवाद हो गया। इसके बाद रचना ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला की तबीयत खराब होने पर पति परेशान हो गया। जानकारी होने पर अन्य परिजन भी जाग गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed