{"_id":"668048c18dc7bad50b0b5ea6","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-herself-due-to-domestic-strife-in-agra-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पहले बेटे को पीटा... फिर कमरे में फंदे से लटक गई मां; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पहले बेटे को पीटा... फिर कमरे में फंदे से लटक गई मां; जानें पूरा मामला
Sun, 30 Jun 2024 12:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:07 AM IST
सार
गृकक्लेश से परेशान महिला ने पहले अपने बेटे को पीटा। इसके बाद कमरे में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गृहक्लेश की वजह से महिला ने फंदे लगाकर जान दे दी। बेटे से बहस होने के बाद उसने पहले बेटे की पिटाई की फिर कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के गुलाब नगर की है। यहां के निवासी राघवेंद्र कबाड़ के गोदाम में काम करते हैं। मूल रूप से फिरोजाबाद के टूंडला के कुतुबपुर निवासी हैं। बताया कि उनकी पत्नी संगीता (34) से शुक्रवार शाम बड़े बेटे ने सब्जी खरीदने के लिए 50 रुपये मांगे। संगीता ने बेटे से कहा कि पिता से रुपये ले लो।
विज्ञापन
इस पर बेटे ने जवाब दिया कि पिता ने अपना पूरा वेतन आपको ही दी है। उनके पास रुपये कहां से आएंगे। संगीता को यह खराब लग गया। पहले उसने बेटे की पिटाई की फिर पहली मंजिल पर कमरे में चली गई। बेटा और पिता खाना बनाने के बाद पत्नी को खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचे। देखा तो कमरे में संगीता पंखे के सहारे फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन