फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman committed suicide by hanging herself Due to domestic dispute

Agra: पति की हरकतों से तंग विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, लाश देख उड़े घरवालों के होश

Fri, 05 Jan 2024 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 12:32 PM IST
सार

पति शराब पीकर विवाहिता को परेशान करता था। इन हरकतों से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के बाहर मिला। 
 

विज्ञापन
woman committed suicide by hanging herself Due to domestic dispute
crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के खतैना में गृहक्लेश के चलते महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। महिला के मायके वालों ने पति व अन्य ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शाहगंज के प्रकाश नगर निवासी कालीचरन मजदूरी करते हैं। उन्होंने वर्ष 2010 में बेटी सरोज की शादी खतैना निवासी बबलू से की थी। बबलू जूता कारीगर है। आरोप है कि बबलू शराब पीकर सरोज को परेशान करता था। दहेज में रुपयों की मांग करता था। दो जनवरी को बेटी ने झगड़ने के बारे में बताया था। इसके बाद तीन जनवरी को अपराह्न 3 बजे फोन कर बताया कि सरोज की बीपी बढ़ने से मौत हो गई। सरोज का शव घर के बाहर रखा था। पड़ोसियों ने बताया कि पति से तंग आकर सरोज ने पंखे से लगाए फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए जगदीशपुरा थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed