फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman committed suicide by hanging due to financial problems in mainpuri

मैनपुरी: आर्थिक तंगी के कारण महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में सभी लोग हैं बीमार

Mon, 04 Oct 2021 04:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Oct 2021 04:58 PM IST
सार

महिला के परिवार में सभी लोग बीमार से जूझ रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण इलाज के लिए तक रुपये नहीं बचे। महिला भी बीमार थी। इससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। 

विज्ञापन
woman committed suicide by hanging due to financial problems in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल निवासी एक महिला ने रविवार की देर रात घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग बीमार चल रहे थे, जिनकी बीमारी में काफी खर्च हो रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस वजह से ही महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी 52 वर्षीय राजकुमारी के पति कन्हैया लाल लोगों के घरों में पूजा-पाठ करके जीवन यापन करते हैं। जैसे तैसे उनके परिवार की गाड़ी खिंच रही थी, लेकिन अचानक बीमारी ने घर में दस्तक दी। परिजनों के अनुसार कन्हैया पहले से ही बीमार रहते थे। वहीं बहू भी बीमार हो गई थी। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद: घर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, हादसे के बाद हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत इतनी खराब हो गई थी कि कानपुर में इलाज चल रहा था। जैसे तैसे इलाज के लिए रुपया जुटाया जा रहा था, लेकिन अब दो तीन दिन से राजकुमारी भी बुखार की चपेट में आ गई थीं। आर्थिक तंगी और बीमारी में होने वाले खर्च से परेशान होकर रविवार की रात महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

देर रात परिजन जब कमरे की ओर गए तो राजकुमारी का शव फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। घर में चीख पुकार मच गई, शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed