फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman commits suicide by hanging, writes about pain in suicide note

विवाहिता ने दी जान: सुसाइड नोट में बयां किया वो दर्द...जो हर रोज सहती रही, लिखा- पोस्टमार्टम नहीं कराना

Wed, 09 Oct 2024 12:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 09 Oct 2024 12:04 PM IST
सार

महिला का बेटा स्कूल गया था और पति भी घर पर नहीं था। उसी दौरान महिला ने सुसाइड नोट लिखा और फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। 
 

विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging, writes about pain in suicide note
खुशी गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली में मानसिक अवसाद से जूझ रही जीटी रोड के पास निवास कर रही एक महिला ने मंगलवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला। जिसमें मौत की वजह डिप्रेशन बताते हुए बच्चों को ध्यान रखने की बात कही गई है। कुरावली पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र में जीटी रोड के पास निवास कर रहे चंदन गुप्ता मंगलवार की सुबह बाजार से सब्जी खरीदने के लिए गए थे। उनका 10 वर्षीय पुत्र स्कूल गया हुआ था। पति की गैर मौजूदगी में पत्नी प्रभा गुप्ता उर्फ खुशी (32) ने छत पर कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। करीब 11 बजे चंदन घर पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के मायके बजरिया वृंदावन कायमगंज फर्रुखाबाद से पिता प्रदीप व अन्य परिजन आ गए। वह लोग ससुरालीजन पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। कुरावली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



सुसाइड नोट में लिखा दर्द
पुलिस को घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें लिखा था कि मैं मानसिक रूप से बेहद परेशान हूं और अवसादग्रस्त हो चुकी हूं। वह हर रोज एक नई मौत मर रही हैं। डिप्रेशन की वजह से मैं खुदकुशी कर रही हूं। मेरी जीने की इच्छा खत्म हो गई है। मुझे पता है कि अब में कभी ठीक नहीं हो सकूंगी। मेरे बच्चे का आप सभी ध्यान रखना। मेरे मां-बाप को परेशान मत करना। पति के लिए लिखा था कि मेरे प्यारे पति तुम मुझे ठीक नहीं कर पाओगे। बेटे का ध्यान रखना। अपनी मौत की वजह के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। बस आखिरी इच्छा है कि उनके शव का पोस्टमार्टम मत कराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed