{"_id":"5b5b008b4f1c1b4c748b7540","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-after-her-obscene-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में बयान देने से पहले रेप पीड़िता ने की आत्महत्या, हैरान करने वाली है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में बयान देने से पहले रेप पीड़िता ने की आत्महत्या, हैरान करने वाली है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में एक महिला ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के तीन युवकों ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे और वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांग रहे थे।
रुपए न देने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस पर महिला के पति ने आईटी एक्ट में थाने में अभियोग दर्ज करा दिया। बाद में महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने रेप की धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया।
अदालत में बयान दर्ज होते इससे पहले ही पीड़ित महिला ने फांसी पर लटक कर जान दे दी। महिला के पति ने पुलिस पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने करने का आरोप लगाया है।

महिला को कर रहे थे ब्लैकमेल
पीड़ित महिला के पति ने 16 जुलाई 2018 को तीन लोगों के खिलाफ थाना जसराना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें अमित पुत्र बाबूलाल, अनिल और जितेंद्र पुत्रगण अजयपाल शामिल हैं।
आरोप है कि महिला को उक्त तीन युवकों ने फंसाकर अश्लील फोटो खींच लिए। फोटो खींचने के बाद आरोपी युवक उसको ब्लैकमेल कर रहे थे। पत्नी ने इसकी जानकारी पति को दी तो उसके होश उड़ गए।
पति ने थाना जसराना में तहरीर दी तो पुलिस ने आईटी एक्ट में अभियोग दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए तो मामला दुष्कर्म का सामने आया।

बयान देने से पहले लगाई फांसी
पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर अभियोग को आईटी एक्ट के साथ दुष्कर्म में तरमीम कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को जिला अस्पताल में महिला का मेडिकल कराया।
शुक्रवार को महिला के अदालत में कलमबंद बयान होने थे। पुलिस के साथ परिजन भी अदालत जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी महिला ने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी।
सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश यादव एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश चंद्र मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश यादव ने कहा कि महिला के पति की तहरीर पर अभियोग 16 जुलाई को दर्ज किया गया था। पुलिस अपना कार्य रही थी कि तभी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मृतका के पति ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
उसका कहना है कि अभियोग दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकडने का कोई प्रयास नहीं किया। जबकि आरोपी एवं उनके परिजन उसको एवं पत्नी को बदनाम करने की धमकी दे रहे थे।