फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman calls police after not getting cough syrup

Agra News: खांसी का सिरप नहीं मिलने पर महिला ने बुला ली पुलिस

Fri, 12 Apr 2024 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Woman calls police after not getting cough syrup
कासगंज। जिला अस्पताल पर खांसी का सिरप नहीं मिल पाने से महिला भड़क गई। महिला ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को बुला लिया। काफी समझाने के बाद महिला शांत हो सकी।ग्राम पचौरा जंगल निवासी तारावती अपनी पुत्री राजकुमारी एवं पुत्र सोहिल के साथ जिला अस्पताल पहुंची। उसकी पुत्री को खांसी की शिकायत थी। वह पर्चा बनवाने के बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए चली गई। चिकित्सक के दिखाने के बाद जब वह दवा काउंटर पर पहुंची ईद पर्व के चलते काउंटर बंद हो चुका था। इसके चलते दवा की समस्या आ गई। महिला की समस्या को देखते हुए आपातकालीन वार्ड से उसे दवा दे दी गई। लेकिन आपातकालीन वार्ड में खांसी का सिरप नहीं होने से उसे सिरप नहीं दिया गया। महिला सिरप की मांग करते हंगामा करने लगी। उसने पर्चा भी फाड़ दिया। इसके बाद 112 पर फोन कर दिया। इस पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। काफी समझाने के बाद महिला शांत हुई। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि ईद के चलते 11:30 बजे तक का अस्पताल था। महिला देर से अस्पताल आई थी। आपातकालीन वार्ड में उपलब्ध दवाएं महिला को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed