{"_id":"5bd292a5bdec2269b84632f6","slug":"woman-called-the-police-after-her-boyfriend-did-not-make-shopping-for-karwa-chauth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ के लिए प्रेमी ने नहीं कराई शॉपिंग तो बुला ली पुलिस, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ के लिए प्रेमी ने नहीं कराई शॉपिंग तो बुला ली पुलिस, थाने में हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में करवा चौथ से पहले अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां प्रेमी द्वारा करवा चौथ की खरीदारी के लिए खर्च नहीं देने पर महिला ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को थाने ले आई।
महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहती है। सूचना मिलने पर महिला का पति और परिजन भी आ गए। पति-पत्नी और प्रेमी के बीच जमकर बखेड़ा हुआ। बाद में दोनों पक्ष समझौते पर राजी हो गए।
मूलरूप से हाथरस की महिला की शादी 10 साल पहले एत्माद्दौला क्षेत्र के ऑटो चालक से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। तीन साल से महिला के प्रेम संबंध एक युवक से चल रहे हैं। महिला उसके घर में जाकर रहने लगी। उससे भी एक बच्चा हुआ।

रुपये मांग रही थी महिला
गुरुवार को महिला प्रेमी से करवाचौथ की खरीदारी के लिए रुपये मांग रही थी। जबकि युवक का कहना था कि वो मां को दो हजार रुपये देगा। इस पर प्रेमी का महिला से विवाद हो गया। महिला ने पिटाई का आरोप लगाया। सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी।
बाद में पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां पर प्रेमी की मां आ गई। महिला का पति भी पहुंच गया। पति-पत्नी और प्रेमी के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहाृ। पुलिस का कहना है कि महिला ने शिकायत वापस ले ली।
बाद में पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां पर प्रेमी की मां आ गई। महिला का पति भी पहुंच गया। पति-पत्नी और प्रेमी के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहाृ। पुलिस का कहना है कि महिला ने शिकायत वापस ले ली।