फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman burnt to death after 44 days of marriage in agra

आगरा: मेहंदी का रंग छूटने से पहले उठी अर्थी, विवाहिता की जलकर मौत, पति समेत तीन को जेल

Sun, 03 Apr 2022 06:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Apr 2022 06:40 PM IST
सार

आगरा में शादी के 44 दिन बाद विवाहिता की जलकर मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
woman burnt to death after 44 days of marriage in agra
रीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में शादी के 44 दिन बाद विवाहिता रीता संदिग्ध हालत में जल गई। ससुराल के लोग उसे अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पति, सास और ससुर को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के पचोखरा निवासी किशनलाल ने पुलिस को बताया कि बेटी रीता की शादी 18 फरवरी को शाहगंज की राम स्वरूप कालोनी निवासी विष्णु से की थी। विष्णु सैलून चलाता है। रीता होली पर घर आई थी। उसने बताया कि ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उसे परेशान करते हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल रात बेटी ने किया था फोन 

ससुरालीजनों ने रुपये लेकर आने के लिए बोला है। 25 मार्च को विष्णु रीता को लेने आया। तब उससे कहा था कि गेहूं बेचकर रुपये दे देंगे। इस पर वो बेटी ले गया। आरोप लगाया कि एक अप्रैल की रात को बेटी ने फोन किया। वह रो रही थी। एक ही बात कही कि ससुरालीजन परेशान कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। फोन लगाने पर भी नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन सुबह 11 बजे ससुरालियों का फोन आया। उन्होंने रीता की तबियत खराब बताई। जब वो पहुंचे तो बेटी अस्पताल में जली हुई हालत में भर्ती थी। बेटी को अस्पताल में छोड़कर ससुराली भाग गए। देर रात उसकी मौत हो गई। उन्होंने पति विष्णु, ससुर, सास, देवर, तीन चचेरे भाइयों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि मामले में पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी जेल भेज दिए गए। मामले में विवेचना की जा रही है।

परिवार में मचा कोहराम 
परिजनों का कहना था कि बेटी की शादी के लिए परिवार ने काफी समय से तैयारी कर रखी थी। पाई-पाई जोड़कर शादी की थी। मगर, शादी के बाद ही बेटी को परेशान किया जाने लगा। अभी उसके हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि उसकी जान ले ली गई। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed