{"_id":"59de3a784f1c1bec538b6f87","slug":"woman-burn-herself-after-fight-with-husband-in-tundla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से शुरू लवस्टोरी का दर्दनाक अंत, ये थे प्रेमिका के आखिरी शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद से शुरू लवस्टोरी का दर्दनाक अंत, ये थे प्रेमिका के आखिरी शब्द
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:40 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद में टूंडला के थाना पचोखरा क्षेत्र में एक लवस्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया। ये प्रेम कहानी हैदराबाद से शुरू हुई थी। निकाह के बाद दोनों पति-पत्नी बन गए। इसके बाद दूरियों ने रिश्ते में ऐसा खलल डाला कि महिला ने सुइसाइड कर ली।
बताया गया है कि थाना पचोखरा के गांव छिकाऊ निवासी नजमा (25) वर्ष पत्नी इमरान ने मंगलवार शाम को खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीखपुकार मचने पर पहुंचे पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर उसका पति इमरान भी पहुंच गया।
वह नजमा को उपचार के लिए ले जाने लगा तभी उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि करीब सात वर्ष पहले इमरान हैदराबाद में नौकरी करने गया था। वहां नजमा से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने निकाह कर लिया और टूंडला आ गए।

Trending Videos
इमरान तुमने बहुत देर कर दी
करीब दो माह पहले इमरान नौकरी के लिए एटा चला गया था। तब से वह घर नहीं लौटा। इससे नजमा नाराज थी। बुधवार को इसे लेकर उसकी इमरान से लड़ाई हुई। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया।
ग्रामीणों ने बताया कि इमरान के एटा में रहने से नजमा परेशान रहती थी। जब इमरान घर पहुंचा तो नजमा ने कहा कि इमरान तुमने घर आने में देरी कर दी और उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि इमरान के एटा में रहने से नजमा परेशान रहती थी। जब इमरान घर पहुंचा तो नजमा ने कहा कि इमरान तुमने घर आने में देरी कर दी और उसकी मौत हो गई।