फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman brutally murdered by lover Blood soaked body found on bed

प्यार पर भी न था यकीन: पति को छोड़ जिसके संग रह रही महिला, उस प्रेमी ने बेरहमी से किया कत्ल; बेड पर मिली लाश

Mon, 27 May 2024 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 May 2024 09:55 AM IST
सार

बलदेव में सहमति संबंध में रह रही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बताया कि उसकी गैर मौजूदगी में घर में कोई और आता था। इसी वजह से प्रेमिका की जान ले ली। 

 

विज्ञापन
woman brutally murdered by lover Blood soaked body found on bed
Mathura News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बलदेव में अवैध संबंधों के शक में रविवार को युवक ने सहमति संबंध में रह रही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पूजा (24) और गौरव चौधरी निवासी रफायतपुर थाना गोंडा, जिला अलीगढ़ सत्यभान निवासी नगला बुर्ज के मकान में सहमति संबंध पर किराए पर आठ माह से रह रहे थे। साथ में दो बच्चे रह रहे थे जिनमें एक चार साल व दूसरा सात माह का है। गौरव टैक्सी चलाता था। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों की बात सामने आई है, जिसे लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस की हिरासत में गौरव ने बताया कि पूजा पहले अलीगढ़ के जगनेर निवासी एक शख्स के साथ चली गई थी। जब जगनेर निवासी शख्स जेल चला गया तो उससे जेल में पूजा की मुलाकात हुई। सन् 2018 में जमानत मिलने पर वे दोनों पति-पत्नी के तौर पर रहने लगे। इससे पहले उसकी वर्ष 2006 में शादी हुई थी। ऐसे में पहली पत्नी के विरोध करने पर पूजा को बल्लभगढ़ में रख लिया।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि वहां पर 2 अप्रैल 2023 को जागरण हुआ, जागरण में आए गायकों से दोस्ती होने पर उन्होंने आठ माह पहले किराए के कमरे में रखवाया। गौरव के अनुसार, गांव वालों ने उसे बताया कि उसके जाने पर पीछे से दो लोग घर पर आते हैं। इस पर उसने पूजा को समझाया पर वह नहीं मानी। वहीं सूचना पर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed