फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Brutally Attacked With Axe Over Minor Dispute in Kishni, Condition Critical

दबंगई का खौफनाक चेहरा: कुल्हाड़ी से फाड़ दिया महिला का सिर, घायल होने पर भी बरसाए लाठी-डंडे; हालत गंभीर

Thu, 14 May 2026 02:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 02:21 PM IST
सार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कैथोली गांव में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने महिला पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman Brutally Attacked With Axe Over Minor Dispute in Kishni, Condition Critical
घायल महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव कैथोंली में दबंगों का खौफनाक चेहरा सामने आया है। मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने एक महिला को बेरहमी से पीट-पीटकर गंभीर घायल दिया। आरोप है कि महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। उसके बाद भी घायल महिला पर  लाठी-डंडे बरसाते रहे। गंभीर हालत में महिला को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बताया गया है कि मालती देवी पत्नी संजीव कुमार अपने आबादी वाले घर में जानवरों को पानी पिलाने गई थीं, तभी आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने महिला को पीटते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। खून से लथफथ मालती जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद भी आरोपी उस पर लाठी-डंडों से वार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की बेटी ने बताया कि उसके पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे और वह खुद खेत पर थी। इसी बीच दबंगों ने उसकी मां को अकेला पाकर हमला बोल दिया। हमले में मालती देवी के सिर में गंभीर चोट आई है। जबकि पूरे शरीर पर लाठी-डंडों के नीले और लाल निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। परिजनों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed