फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman bitten by snake relatives called snake charmer to prove the doctor wrong

UP: महिला को डंस गया सांप, डॉक्टर को गलत साबित करने के लिए परिजनों ने बुलाया सपेरा; जानें फिर क्या हुआ

Mon, 03 Jul 2023 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 12:22 PM IST
सार

एक महिला को सांप ने डंस लिया। परिवार वाले महिला को उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि अब उसका इलाज नहीं हो सकता है। इसके बाद महिला के शव को घर लाया गया। यहां परिवार के लोगों ने डॉक्टर को गलत साबित करने के लिए सपेरे को इलाज के लिए बुलाया। सपेरे ने इसके बाद जो किया वो आगे पढ़िए...

विज्ञापन
woman bitten by snake relatives called snake charmer to prove the doctor wrong
सांप - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम जहान पुर में शनिवार शाम को महिला को सांप ने डंस लिया। परिजन महिला को तत्काल ही उपचार के लिए आगरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने लाइलाज बताकर वापस घर भेज दिया। घर वापस लौटने पर महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने सपेरों को बुला लिया। महिला को जिंदा करने के लिए सपेरों ने ढांक बजाई। ये क्रम देर रात तक चलता रहा, लेकिन अंत में सपेरों ने भी हार मान ली। 
विज्ञापन

 

यहां का है मामला 

गांव जहानपुर की लक्ष्मी (36) पत्नी अशोक वाल्मीकि को शनिवार शाम घर में काम करते समय जहरीले सांप ने डंस लिया। सांप के काटने से लक्ष्मी मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन ने देखा तो काला सांप दिखाई दिया। तत्काल परिजन महिला को उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी के शरीर में जहर पूरी तरह फैलने से हालत नाजुक होने के चलते घर ले जाने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें -  बड़ा खुलासा: पैथोलॉजी देतीं गंभीर बीमारी की फर्जी रिपोर्ट, फिर अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर करते हैं मोटी कमाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपेरे मान गए हार 

डॉक्टर की बात सुनकर परिजन निराश हो गए। अस्पताल से तो महिला को ले आए, लेकिन हार नहीं मानी। घर वापस लाकर सपेरे और अन्य से इलाज और झाड़-फूंक कराई, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। सपेरे भी हार मान गए। इस दौरान महिला की मौत हो गई।  

ये भी पढ़ें -  'नाम कर दे दुकान वरना कर देंगे एनकाउंटर': व्यवसायी को तीन दिन रखा बंधक, करा दिया बैनामा; इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
 
विज्ञापन

दो बेटे और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल 

मृतका के दो बेटे और एक बेटी है। मां की मौत से तीनों की ही रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्राम प्रधान प्रेम सिंह और समाजसेवी रंजीत सिंह नौहवार, सुनील पराशर राजेंद्र शर्मा ने शासन प्रशासन से मृतका लक्ष्मी के परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed