फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Birth Child In Shramik Special Train Agra

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में गूंजी किलकारी, प्रसूता ने दिया बच्ची को जन्म, डिलीवरी को रोकी गई ट्रेन

Sat, 09 May 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 09 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman Birth Child In Shramik Special Train Agra
new born child
जामनगर से मुजफ्फरपुर जा रही श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस (09417) में शुक्रवार तड़के सफर कर रही छपरा (बिहार) की ममता को प्रसव पीड़ा होने पर ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन पर रोकी गई।
विज्ञापन


इसके बाद रेलवे के डॉ. एसके सिंह ने टीम के साथ कोच में ही व्यवस्थाएं कराईं और महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस कारण ट्रेन सवा घंटे तक स्टेशन पर रुकी रही।
विज्ञापन


श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे छपरा के मजदूर सत्येंद्र की पत्नी ममता नौ माह की गर्भवती थी। भरतपुर से आगरा की ओर गाड़ी के चलने पर महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर सहयात्रियों ने इसकी जानकारी टीटीई को दी। टीटीई ने आगरा फोर्ट स्टेशन पर कंट्रोल रूम को जानकारी देकर चिकित्सक मुहैया कराने को कहा। सुबह 4:45 बजे ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन पर रोकी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे के चिकित्सक ने अपनी टीम के साथ ही कोच को खाली कराने के बाद महिला को अटेंड किया। स्वस्थ बच्ची को जन्म देने के बाद वाणिज्य विभाग के निरीक्षक घनश्याम मीना ने गर्म पानी, चाय, बिस्किट दिए। इस कारण ट्रेन को छह बजे गंतव्य को रवाना किया जा सका। वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का आगरा में ठहराव नहीं था, लेकिन डिलीवरी के कारण ट्रेन को रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed