फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman beaten with belt for opposing drinking, married 6 months ago

Agra News: शराब पीने के विरोध पर बेल्ट से पीटी महिला, 6 महीने पहले हुई है शादी

Mon, 25 May 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten with belt for opposing drinking, married 6 months ago
बाह। शराब पीने के विरोध पर महिला को बेल्ट से बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। लहूलुहान हुई महिला को उसकी मां ने अस्पताल में भर्ती कराया। 6 महीने पहले भिंड की तनु की शादी बाह के आम का पुरा गांव के अनिल के साथ हुई थी।
विज्ञापन




घायल तनु ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात पति अनिल शराब पीकर आया था। शराब पीने के विरोध करने पर भड़के अनिल ने बेल्ट से उसे बेरहमी से पीटा। एक बेल्ट टूटने पर दूसरी बेल्ट से पिटाई की। पिटाई से पूरा शरीर लहूलुहान हो गया। सूचना पर उसकी मां रेखा पहुंची और घायल बेटी को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। दोनों ने पुलिस को बताया कि रुपयों की मांग को लेकर तनु को ससुरालवाले परेशान कर रहे थे। पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। बाह पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed