{"_id":"64ca92f3d5856b55790490e8","slug":"woman-beaten-up-for-dowry-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-2651-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दहेज की खातिर महिला को बंधक बनाकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दहेज की खातिर महिला को बंधक बनाकर की मारपीट
Wed, 02 Aug 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के बजीरपुर में महिला को कमरे में बंधक बनाकर उसके पति व अन्य 4 ससुरालीजन ने मारपीट की। सूचना पर महिला के पिता व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। महिला के पिता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर महिला के पति सहित 4 ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
सिकंदरपुर वैश्य निवासी सर्वेश नगला बेरू की पुत्री रेनू की शादी बजीरपुर निवासी अशोक के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में एक बुलेट बाइक एवं 50 हजार रुपये की नकदी की मांग कर रहे है। रेनू ने उसकी शिकायत अपने पिता सर्वेश नगला बेरू से की। महिला के पिता व अन्य परिजन ने महिला के पति एवं अन्य को काफी समझाया, लेकिन वे नहीं माने। 15 जुलाई को महिला को एक कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की गई। किसी व्यक्ति के माध्यम से मारपीट की सूचना महिला के मायके के लोगों को मिली। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि रेनू के पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।