फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman beaten up for dowry and thrown out of house

Agra News: दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाला

Sun, 18 Jun 2023 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up for dowry and thrown out of house
कासगंज। क्षेत्र के गुरहना गांव निवासी महिला को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि परिवार के लोग दहेज में कार की मांग कर रहे है। पीड़िता ने इस मामले में पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र के गुरहना गांव निवासी विमलेश की शादी 24 अप्रैल 2022 को एटा जिले के कुआतगंज मारहरा गांव निवासी विकास के साथ हुई थी। विमलेश का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे थे। कार देने में असमर्थ मायका पक्ष इस मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास किए। लेकिन परिवार के सदस्य नहीं माने। इसबीच 13 जून को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की, साथ ही उसे घर से निकाल दिए। इसके बाद के पीड़िता मायके आकर रहने लगी। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पति विकास के साथ ससुर वीरेंद्र, सास द्रोपा, नंद भारती, विनीता को आरोपित करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दहेज अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर संंबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed