{"_id":"691f5b5c7f0f504b6f08d3b8","slug":"woman-beaten-and-thrown-out-of-house-for-dowry-kasganj-news-c-175-1-agr1054-139759-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाला
Thu, 20 Nov 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव नदरई में एक महिला को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले में महिला ने पति सहित 5 ससुरालीजन के खिलाफ दो बार गर्भ गिराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
नदरई निवासी क्रांति की शादी दो साल पहले गांव के सनी माहेश्वरी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति सनी, सास सुधा, देवर मोहित, जेठ अंकुश और जेठानी कुमकुम दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि ससुरालीजन ने उसका तीन बार गर्भ गिरा दिया। पीड़ित महिला ने एसपी से 19 नवंबर को शिकायत की। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।