{"_id":"6691effe120078d3f70ec269","slug":"woman-babu-of-hathras-cmo-office-arrested-for-taking-bribe-agra-vigilance-caught-red-handed-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हाथरस सीएमओ ऑफिस की महिला बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, आगरा विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथरस सीएमओ ऑफिस की महिला बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, आगरा विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
Sat, 13 Jul 2024 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Jul 2024 08:39 AM IST
सार
हाथरस सीएमओ ऑफिस की महिला बाबू लिफाफे में 45 हजार की रिश्वत ले रही थी। विजिलेंस टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा विजिलेंस सेक्टर की टीम ने हाथरस सीएमओ कार्यालय की वरिष्ठ सहायक मधु भाटिया को शुक्रवार को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उन्होंने नेत्र परीक्षण अधिकारी का रुका वेतन दिलाने के नाम पर रकम की मांग की थी। पीड़ित कर्मचारी 8 महीने से भटक रहा था। मुकदमे में सीएमओ को भी नामजद किया गया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि किला मढ़ैया, मुरसान, हाथरस निवासी ननकेश कुमार विमल ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत की थी। वह नेत्र परीक्षण अधिकारी हैं और सीएचसी मुरसान में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मधु भाटिया ने एरियर के भुगतान के लिए 45 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। कहा था कि 40 हजार रुपये सीएमओ डा. मंजीत सिंह और 5 हजार वह खुद लेंगी। इस पर टीम से जांच कराई गई। मामला सही निकला।