फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman attempted self-immolation in SP office Mainpuri

मैनपुरी: एसपी ऑफिस पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

Mon, 04 Apr 2022 04:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 04:13 PM IST
सार

बेवर के गांव परौंखा की रहने वाली एक महिला सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची। जब तक कोई कुछ समझ पाता उसने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। यह देख वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोका। सूचना पर पहुंची बेवर पुलिस महिला को साथ ले गई।

विज्ञापन
Woman attempted self-immolation in SP office Mainpuri
पुलिस के साथ पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव परौंखा निवासी महिला ने सोमवार दोपहर एसपी कार्यालय परिसर में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला माचिस जलाती इससे पहले वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। मामला तूल न पकड़े इसके लिए पुलिस ने कुछ देर बाद ही महिला के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय भेज दिया। महिला ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस पर आए दिन परेशान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार राय कार्यालय में फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। उनसे मिलने पहुंची महिला ने कार्यालय परिसर में खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। महिला माचिस जलाती इससे पहले ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन

महिला ने पुलिस पर लगाया आरोप 

पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुधा देवी निवासी गांव परौंखा, बेवर बताया। बताया कि 21 फरवरी को उसका पुत्र अभिषेक घर से बाजार जाने की कहकर गया था। इसके कुछ दिन बाद पास के ही एक गांव से किशोरी गायब हो गई। अब पुलिस आए दिन उसे व पुत्री को थाने बुलाकर धमकाती व परेशान करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष बेवर सुरेश चंद्र शर्मा भी आ गए। उन्होंने बताया कि महिला का पुत्र किशोरी को अगवा कर ले गया है। आरोपी, उसकी मां, बहन सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। महिला ने साजिश के तहत इस तरह का कृत्य किया है। 

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि महिला का पुत्र एक किशोरी को अगवा कर ले गया है। इस मामले में महिला व अन्य परिजन को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष को मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed