{"_id":"695ad71fb85e340f19014bb4","slug":"woman-attacked-over-children-playing-marbles-head-fractured-agra-news-c-410-1-yam1001-313-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बच्चों के कंचे खेलने के विवाद में महिला पर हमला, सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बच्चों के कंचे खेलने के विवाद में महिला पर हमला, सिर फूटा
Mon, 05 Jan 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
आगरा। फाउंड्री नगर के राधा नगर में रविवार को बच्चों के कंचे खेलने में विवाद पर पड़ोसियों ने महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि फावड़े के डंडे से किए वार में महिला का सिर फट गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राधा नगर निवासी सुषमा राठौर ने आरोप लगाया कि रविवार शाम उनका बेटा पीयूष पड़ोसी संजय के बेटे के साथ कंचे खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात पर पड़ोसी के बेटे ने उनके बच्चे की पिटाई कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पड़ोसी पक्ष ने हमला कर दिया। हमले में सुषमा राठौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष का कहना है कि घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।