Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman attacked her neck and protested against robbing miscreants hit her on bike seriously injured

दुस्साहस: महिला के गले पर झपट्टा, चेन लूटने का किया विरोध...तो बदमाशों ने बाइक में मारी टक्कर; गंभीर घायल

Mon, 18 Nov 2024 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 10:16 AM IST
सार

आगरा के पिनाहट में बदमाशों ने बाइक से भतीजे के साथ जा रही महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
woman attacked her neck and protested against robbing miscreants hit her on bike seriously injured
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना पिनाहट के गांव कुकथरी के पास रविवार शाम को पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर टक्कर मारकर महिला और उनके भतीजे को बाइक से गिरा दिया। महिला को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बाइक से भतीजे संग जा रही थी महिला
मध्य प्रदेश के अंबाह निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को वह अपनी चाची रूबी देवी के साथ बाह के बड़ा गांव बाइक से जा रहे थे। शाम करीब 6 बजे पिनाहट-भदरौली मार्ग पर पीछे से पल्सर बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने चाची के गले से चेन तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: इन तीन 'दरिंदों' ने बर्बाद की छात्रा की जिंदगी, कैफे में बारी-बारी से लूटी अस्मत...वो चीखती रही, नहीं आया रहम
विज्ञापन
विज्ञापन




 
Trending Videos

बदमाशों ने बाइक में मारी टक्कर
विरोध करने पर बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी, बाइक अनियंत्रित होने से वह और चाची गिर गए। बदमाशों ने इसके बाद गले से चेन तोड़ी और भाग गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों की बाइक का पीछा किया मगर वह तेजी से भाग निकले। बदमाश बिना नंबर की बाइक पर थे।

ये भी पढ़ें -   DAP Crisis: डीएपी कहां मिल रही है और कौन सी समतियों पर हो गई खत्म, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
 

महिला की हालत गंभीर
इधर, रुबी देवी को गंभीर हालत की वजह से आगरा रेफर किया गया है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित शैलेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। महिला को आगरा भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed