{"_id":"698d6f980f117612b206cdd8","slug":"woman-assaulted-and-stripped-allegedly-for-refusing-compromise-in-misdeed-case-fir-registered-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: महिला से दरिंदगी, समझौता नहीं करने पर कर दी पिटाई; बीच सड़क पर फाड़ दिए कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: महिला से दरिंदगी, समझौता नहीं करने पर कर दी पिटाई; बीच सड़क पर फाड़ दिए कपड़े
Thu, 12 Feb 2026 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:43 AM IST
सार
आगरा में एक महिला के साथ दरिंदगी की गई। इसके बाद मामले में समझौता न करने पर उसकी पिटाई की गई। बीच सड़क पर उसके कपड़े फाड़ दिए गए।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की महिला ने दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं करने पर बीच सड़क पिटाई करने, कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर देने का आरोप लगाया है। अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह से शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में तारा और उसके साथियों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और पिटाई करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से राजीनामा के लिए आरोपी और उसके परिजन लगातार दबाव बना रहे थे। शिकायत पर थाने की पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। 1 फरवरी को तारा की पत्नी शांति देवी, बेटे भागवत, छोटू उर्फ लल्लू और रिश्तेदार ओमप्रकाश ने उनके पति को रास्ते में रोककर पीटा। शोर सुनकर वह बचाने पहुंची तो पिटाई कर उन्हें निर्वस्त्र कर दिया गया। थाने में शिकायत नहीं सुनी गई। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद