फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman arrived at Agra Collectorate with such a car policemen immediately seized

UP: आगरा कलक्ट्रेट में ऐसी कार लेकर पहुंची महिला, छूटे पुलिसकर्मियों के पसीने...तुरंत कर दी गई सीज

Thu, 05 Sep 2024 09:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 09:20 PM IST
सार

आगरा कलक्ट्रेट में महिला का कार ने पुलिसकर्मियों के पसीने छुड़ा दिए। इस कार को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। दरअसल इस कार पर अधिकारियों के पोस्टर लगे हुए थे, जिन पर आपत्तिजनक बातें लिखीं थीं। 
 

विज्ञापन
woman arrived at Agra Collectorate with such a car policemen immediately seized
सीज की गई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को एक महिला अपनी कार पर पुलिस अधिकारियों व आरोपियों के पोस्टर लगाकर पहुंचीं। पोस्टर पर आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। सूचना पर थाना नाई की मंडी पुलिस पहुंची। कागजात नहीं दिखा पाने पर कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन




 

शारदा विहार, दयालबाग निवासी रूही सत्संगी का आरोप है कि 26 फरवरी 2023 को उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। उनके परिवार को जान का खतरा है। पुलिस अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर वो कलेक्ट्रेट में अपनी कार से आई थीं। उन्होंने कार पर पुलिस अधिकारियों के फोटो के साथ पोस्टर लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिन लोगों पर मारपीट के आरोप है, उनके भी फोटो थे। उनके बारे में आपत्तिजनक बातें लिखीं थीं। कार को डीसीपी सिटी ऑफिस के बाहर खड़ा कर दिया। इस पर नाई की मंडी पुलिस आ पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि रूही सत्संगी कार के कागजात नहीं दिखा सकीं। इस पर कार को सीज किया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed