फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman arrested for ten lakhs worth of gold theft in agra

महिला ने चोरी किया 10 लाख का सोना, 'भगवान' के पास छिपाया, ऐसे पकड़ी गई

Thu, 20 Sep 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 20 Sep 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
woman arrested for ten lakhs worth of gold theft in agra
आरोपी महिला और बरामद हुआ चोरी का सोना - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी से 10 लाख रुपए का सोना कंपनी में सफाई कार्य करने वाली महिला ने ही चोरी किया था। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम ने बताया कि सात सितंबर को महाराणा प्रताप नगर स्थित मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार शर्मा ने शाखा से दो पैकेट सोने के जेवरात से भरे गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया। सोने की कीमत तकरीबन 10 लाख रुपये थे। 
विज्ञापन


उन्होंने शाखा प्रबंधक पंकज चौहान, सहायक शाखा प्रबंधक मोहिनी शर्मा, जूनियर असिस्टेंट नीलम सिंह, सफाई कर्मचारी रेनू वर्मा और रात्रि गार्ड अविनाश कुमार को नामजद किया। पुलिस ने शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में छिपाकर रखा 10 का सोना

फुटेज में सफाई कर्मचारी रेनू वर्मा दराज से सोने के पैकेट चोरी करते दिखी। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया, उसकी निशानदेही पर सोने के पैकेट उसके घर के मंदिर से बरामद कर लिए। 

मुकदमे में धारा 408 हटाकर 381 लगाकर धारा 411 की वृद्धि की गई। रेनू मूल रूप से हाथरस के श्रीनगर, पतली वाली गली की रहने वाली है। इस समय टीला माईथान, घटिया आजम खां में रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed