फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman and her lover arrested for husband murdered in firozabad

यूपी: प्यार में अंधी आठ बच्चों की मां ने ली पति की जान, सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे से लोग हैरान

Sat, 13 Feb 2021 06:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Feb 2021 06:10 PM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आठ बच्चों की मां ने अपने पति की जान ले ली। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पति के शव को यमुना में फेंकवा दिया। 

विज्ञापन
woman and her lover arrested for husband murdered in firozabad
हत्यारोपी महिला और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र में सात फरवरी को एक युवक की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को उसका शव यमुना से बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि पति ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसीलिए उसकी हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि नसीरपुर के गांव विजनपुर (कछपुरा) निवासी रामलाल उर्फ डब्बल (40) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह सात फरवरी से लापता था। शुक्रवार को उसका शव यमुना नदी से बरामद किया। मृतक के बड़े भाई राजेंद्र सिंह निषाद ने उसकी पत्नी प्रेमवती और प्रेमी नंदराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।  
विज्ञापन


दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था
जांच में पता चला है कि तीन साल पूर्व रामलाल की पत्नी प्रेमवती की नजदीकियां गांव के ही नंदकिशोर से बढ़ गईं। दोनों में विवाहेतर संबंध हो गए। पूछताछ में प्रेमवती ने बताया कि एक दिन वह अपने प्रेमी नंदकिशोर के साथ खेत पर थी, तभी उसका पति आ गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब रामलाल ने दोनों को भला-बुरा कहा तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी के डंडे से सिर में प्रहार किए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्या के बाद नंदकिशोर अपने साथी शैलेंद्र के साथ शव को यमुना में फेंक आया। तीसरा आरोपी शैलेंद्र फरार है, उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 

पिलुआ गांव के समीप से प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार
मृतक की पत्नी प्रेमवती और उसके प्रेमी नंदकिशोर निवासी विजनपुर को पिलुआ व कछपुरा के बीच सुबह आठ बजे गिरफ्तार कर लिया गया। हत्यारोपी नंदकिशोर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म इकबाल किया है। आरोपी महिला के आठ बच्चे हैं। जबकि नंदकिशोर भी शादीशुदा है और उसके भी तीन बच्चे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed