{"_id":"67b4ccd513b2c5955405bc9c","slug":"woman-and-children-beaten-over-dispute-over-drain-cleaning-kasganj-news-c-175-1-agr1054-128062-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाली साफ करने के विवाद में महिला व बच्चों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाली साफ करने के विवाद में महिला व बच्चों को पीटा
Tue, 18 Feb 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के ताली में सोमवार की सुबह नाली साफ कर रही महिला का गांव के लोगों से विवाद हो गया। महिला को बचाने आए उसके बच्चों की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। महिला ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव ताली निवासी महिला ऊषादेवी सोमवार की सुबह नाली की सफाई कर रही थी। उसी दौरान गांव धीरसिंह उसे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी धीर सिंह व उसके दो पुत्र पातीराम, अमित कुमार व मुनीश कुमार ने सरिया व दरांती से उस पर प्रहार कर दिया। महिला व उसके बच्चों के शरीर में चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोग महिला व बच्चों को बचाने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले में महिला ने चारों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि महिला व बच्चों की पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।