फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman along with her family members herself reached her in-laws' house in agra

Agra News: शादी के बाद पति नहीं ले जा रहा था साथ, घरवालों के साथ विवाहिता खुद पहुंच गई ससुराल

Sun, 25 Sep 2022 11:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 11:31 PM IST
सार

इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने ससुरालीजनों को बुलाया। दोनों पक्षों में हुई बातचीत के बाद पूजा के ससुरालवाले उसे अपनाने पर राजी हो गए।

विज्ञापन
woman along with her family members herself reached her in-laws' house in agra
marriage demo, shadi, विवाह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर निवासी एक युवक का आगरा के नगला बूढ़ी की रहने वाली युवती से प्रेम संबंध हो गया। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। शादी के बाद भी युवक पत्नी को ससुराल नहीं ले जा रहा था। खुद ससुराल जाने पर उससे अभद्रता की गई। इस पर महिला ने थाने में शिकायत की। इस पर परिजन मानें। 
विज्ञापन

 
पूजा ने पुलिस को बताया कि भोजपुर निवासी आशीष कुमार ने 8 मार्च 2022 को आगरा के आर्य समाज मंदिर में उससे विवाह किया था। पर, आशीष उसे अपने साथ अपनी ससुराल लेकर नहीं आया। कई बार पूजा ने उसे विदा कराकर ले जाने की बात कही। पर, वह बहाना बनाता रहा। इस पर शनिवार को पूजा और घरवाले ग्राम भोजपुर पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेत्री शबाना खंडेलवाल भी थी। आरोप है कि घर पहुंचने पर आशीष के परिजनों ने पूजा के साथ अभद्रता की, जिस पर सभी थाना फतेहाबाद पहुंच गए। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने ससुरालीजनों को बुलाया। दोनों पक्षों में हुई बातचीत के बाद पूजा के ससुरालवाले उसे अपनाने पर राजी हो गए। 8 दिसंबर को उसकी विदाई की तारीख तय की गई है। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed