{"_id":"5b6c4cf24f1c1bb15c8b74ac","slug":"woman-alleges-rape-in-name-of-nikah-halala-love-jihad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुद को हिंदू बता युवती से रचाई शादी, तलाक देकर हलाला के नाम पर कराया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को हिंदू बता युवती से रचाई शादी, तलाक देकर हलाला के नाम पर कराया रेप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर एत्माद्दौला की युवती से प्रेम विवाह किया। कुछ समय बाद उसे तलाक दे दिया और फिर हलाला के नाम पर फूफा को सौंप दिया।
फूफा ने दुष्कर्म किया। इसके बाद पति ने भी अप्राकृतिक कृत्य किया। पीड़ित युवती ने अब पति, उसके फूफा समेत पांच के खिलाफ हरीपर्वत थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती का कहना है कि युवक ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद खुद को अविवाहित बताया। उसे किराए के मकान में रखा। उनके दो बच्चे भी हो गए। बाद में पता चला कि उसके पहली पत्नी से भी बच्चे हैं।

फूफा ने किया रेप
युवती का कहना है कि वो कोर्ट के जरिए तलाक लेना चाहती थी, लेकिन पति ने कह दिया कि वो धर्म परिवर्तन कर खुद हिंदू बन जाएगा और उसी के साथ रहेगा। इस पर उसने केस वापस ले लिया लेकिन इसके पीछे पति का षड्यंत्र था।
15 जुलाई, 2017 को पति हरीपर्वत क्षेत्र में अपने घर ले गया। यहां पर तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद कहा कि फूफा, भाई और भांजे के साथ हलाला करना होगा। विरोध करने पर फूफा के साथ कमरे में बंद कर दिया। उसने दुष्कर्म किया।
घर में बनाया बंधक
दूसरे दिन पति ने भी अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद घर में बंधक बना लिया। 28 अप्रैल को घर से भागकर आई। अब डर की वजह से छिपकर एकांत स्थान पर रह रही है।
इस मामले में पीड़ित महिला ने पति, फूफा, देवर, भांजे और ननद के खिलाफ यौन शोषण, बंधक बनाने और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।